Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsदेशी शराब की अवैध तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की...

देशी शराब की अवैध तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस थाना पाथरी की कार्रवाई रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

देशी शराब की अवैध तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस थाना पाथरी की कार्रवाई

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 25 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना पाथरी अंतर्गत मौजा मेहा (बुज) के गोसी खुर्द नहर के पास स्थित सड़क पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक चारपहिया वाहन मारुति कार क्रमांक MH29-J-0448 को रोककर पंचों की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

जांच के दौरान वाहन में 90 एम.एल. की 2000 देशी शराब की बोतलें, कुल 20 बॉक्स में पाई गईं। मौके से वाहन (कीमत ₹80,000) और शराब (कीमत ₹70,000), कुल मिलाकर ₹1,50,000 की मालमत्ता जब्त की गई।

इस प्रकरण में आरोपी रमेश राजू ताडपल्लीवार (उम्र 42 वर्ष, निवासी अंतरगाव टोला, तहसील सावली, जिला चंद्रपुर) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, तथा प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस थाना पाथरी के थानेदार नितेश डोर्लीकर ने किया।उनके साथ कार्रवाई में खोब्रागडे, यशवंत कोसमशिले, बळीराम बारेकर,प्रविण कोवे,अमित म्हस्के,गजेंद्र डेंगळे,खेलेश कोरे, शोभना सुरे – सभी पुलिस थाना पाथरी के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यवाही को अंजाम दिया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular