रामनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से कुल ₹1,28,000/- मूल्य के सामान जब्त किए हैं।
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
घटना 29 मई 2025 को दोपहर 3:30 बजे की है, जब गोपेश गोविंद कुंडू, निवासी नरेंद्रपुर, पोस्ट गुंडापल्ली, तालुका चामोर्शी, जिला गढ़चिरौली, चंद्रपुर के बंगाली कैंप में चामोर्शी के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान शाइन मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनसे गंतव्य पूछा और बल्लारशाह छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी।
लेकिन आरोपी उसे बल्लारशाह ले जाने की बजाय जुनोना चौक से जुनोना गांव की पक्की सड़क के किनारे जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और नकदी लूट ली।
प्राप्त शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अपराध क्रमांक 424/2025, भादंवि की धारा 309(6), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध में शामिल आरोपी (1) स्मित राजेश्वर कोटे (उम्र 30 वर्ष), (2) प्रकाश भूरेलाल कबीरदास (उम्र 31 वर्ष), दोनों निवासी बल्लारशाह, जिला चंद्रपुर हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके पास से मोबाइल फोन, नकदी, सोने के आभूषण, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन समेत कुल ₹1,28,000/- मूल्य का माल जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन, माननीय अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना जनबंधु तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक श्री आसिफराज शेख एवं उनकी टीम पुलिस निरीक्षक देवाजी नरोटे, हनुमान उगले, पुलिस अधिकारी जीतेंद्र आकेरे, शरद कुडे, आनंद खरात, लालू यादव, प्रशांत शेंद्रे, पेटराज सिदाम, सचिन गुरनुले, मनीषा मोरे, रविकुमार डेंगले, संदीप कामडी, हीरा गुप्ता, पंकज थोम्ब्रे, प्रफुल्ल पुष्पलवार और ब्लूटी सखरा द्वारा की गई।