Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsगढ़चिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध देशी शराब और चारपहिया वाहन...

गढ़चिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध देशी शराब और चारपहिया वाहन सहित कुल 20,70,000/- रुपये का माल जब्त रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

गढ़चिरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध देशी शराब और चारपहिया वाहन सहित कुल 20,70,000/- रुपये का माल जब्त

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

गढ़चिरोली जिले में दारूबंदी के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छुपकर अवैध शराब की बिक्री व परिवहन किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के आदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 21 मई 2025 को उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सिरोंचा संदीश नाइक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपपोस्टे झिंगानूर क्षेत्र के मौजा झिंगानूर में एक व्यक्ति ने बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब घर में छुपाकर रखी है। इस सूचना के आधार पर झिंगानूर और सिरोंचा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए, आरोपी कारे कोरके गावड़े (उम्र 38 वर्ष, निवासी झिंगानूर) के घर की तलाशी ली। वहाँ से रॉकेट देशी संत्रा ब्रांड की 12,400 बोतलें (124 बॉक्स, प्रत्येक में 100 बोतलें) जब्त की गईं, जिनकी कीमत लगभग 12,40,000/- रुपये है।

आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि यह शराब समया बापू दुर्गम और सडवली बापू दुर्गम (दोनों उम्र 32 वर्ष, निवासी झिंगानूर) की है, जिन्होंने अपने घर पर भी शराब छिपाकर रखी है। जब पुलिस उनकी ओर पहुँची तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके घर के आंगन में खड़ी महिंद्रा बोलेरो वाहन (नं. AP-15-M-1088) की तलाशी लेने पर उसमें से 4,800 बोतलें (48 बॉक्स) देशी शराब और एक बोलेरो वाहन मिला, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 8,30,000/- रुपये है।

इस तरह दोनों स्थानों से जब्त कुल माल की कीमत लगभग 20,70,000/- रुपये है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह शराब रुपेश कांरेगला (उम्र 32 वर्ष, निवासी देचलीपेठा, तह. अहेरी) द्वारा आपूर्ति की गई थी। उपपोस्टे झिंगानूर में इन चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 65 (E), 83 महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कारे कोरके गावड़े को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल,अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), यतीश देशमुख,अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), एम. रमेश,अपर पुलिस अधीक्षक, अहेरी, सत्य साई कार्तिक,उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सिरोंचा, संदीश नाइक

तथा कार्रवाई को अंजाम दिया अभिजीत घोरपड़े (उपपोस्टे झिंगानूर), नरेंद्र दुबे, नापो. सचिन जाधव (उपपोस्टे बामणी),राजू चव्हाण आनंद खोब्रागडे, नईम शेख (उपविभागीय कार्यालय, सिरोंचा)

गढ़चिरोली पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी प्रकार सतत सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular