Friday, June 19, 2026
HomeBreaking newsPAK की तरफ से युद्धविराम का घोर उल्लंघन, सेना को सख्त कदम...

PAK की तरफ से युद्धविराम का घोर उल्लंघन, सेना को सख्त कदम उठाने के निर्देशः विदेश मंत्रालय रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क मोबाइल 

 PAK की तरफ से युद्धविराम का घोर उल्लंघन, सेना को सख्त कदम उठाने के निर्देशः विदेश मंत्रालय

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क मोबाइल

विदेश सचिन विक्रम मिसरी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है और इससे निपट रही है. हमारा मानना है कि पाकिस्तान ठीक से समझे और इस पर तुरंत कार्रवाई करें
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया. इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने रात करीब 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश सचिन विक्रम मिसरी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है.

भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है. ये अतिक्रमण पाकिस्तान की तरफ से किया जा रहा है. हम मानना है कि पाकिस्तान ठीक से समझे और इस पर तुरंत कार्रवाई करें. सेना ने इस स्थिति पर नजर रखी हुई है और सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं.
चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया. जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई. लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया गया. जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ था

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular