चंद्रपुर बल्लारपुर स्वास्ती खदान में तलवार की नोक पर ट्रांसफार्मर की चोरी
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
बल्लारपुर वेकोलि अंतर्गत आनेवाली सास्ती खुली खदान के सब स्टेशन से बिजली के ट्रांसफार्मर के स्पेयर पार्ट्स की तलवार के नोक पर कामगार को बंधक बनाकर हुई चोरी, सास्ती वेकोलि में छह अज्ञात लोगों ने अपने चेहरे पर दुपट्टा बांधकर तलवार की धमकी देकर ७१ हजार रुपये मुल्य का सामान चोरी किये. यह घटना ३० अप्रैल से १ मई की रात को घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार,
३० अप्रैल की रात को सुरक्षा गार्ड गणेश बेरगुडे ने सहायक प्रबंधक रविन्द्रकुमार अधिकप्रसाद शर्मा को फोन कर जानकारी दी कि सास्ती वेकोलि में चेक पोस्ट क्रमांक १७ के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हुई।
इसलिए जब शर्मा ने सबस्टेशन के इलेक्ट्रीशियन सचिन रोगे को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसलिए उन्होंने ट्रिप मैन उमेश कोफुला को घटना की जानकारी लेने के लिए उसे
सबस्टेशन पर भेज दिया। कुछ देर बाद जब उमेश को फोन किया गया तो वह भी फोन नहीं उठा रहा था। जब रविन्द्र शर्मा सबस्टेशन पर गए तो वहां चार लोग मुंह पर दुपट्टा बांधे हुए थे, जबकि दो लोग बाहर खड़े थे। शर्मा को तलवार की नोंक पर बैठने के लिए कहा गया और सबस्टेशन से ७१,००० रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया गया, जिसमें १६ इनकमिंग ओसीबी बुशिंग, १६ आउटगोइंग बुशिंग, ९ बसबार
स्पाउट्स, ३ केबल लीड, १० मूविंग कॉन्टैक्ट, १० बसबार स्ट्रिप्स, १ ग्राइंडर मशीन और २ कीपैड मोबाइल शामिल थे। सहायक प्रबंधक रविन्द्रकुमार अधिकप्रसाद शर्मा की शिकायत के आधार पर राजुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी आईपीएस अनिकेत हिरडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक नरेश उरकुडे द्वारा आगे की जांच की जा रही है।