Updates: भारत का एयरस्पेस बंद होने से पाकिस्तान में हलचल, शहबाज शरीफ की भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका से अपील
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान इस समय खौफ में है कि भारत किसी भी वक्त सैन्य कार्रवाई सकता है. ऐसे में वह पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. एयरस्पेस को 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद किया गया है.
India-Pakistan Tension Updates: जम्मू-कश्मीर
के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान इस समय खौफ में है कि भारत किसी भी वक्त सैन्य कार्रवाई कर सकता है. ऐसे में वह पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. एयरस्पेस को 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद किया गया है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को फोन कर मौजूदा हालात को लेकर चर्चा है. इस दौरान शहबाज ने अमेरिकी विदेश मंत्री से मदद की गुहार भी लगाई. भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात की जानकारी और खबरों के लिए इस से जुड़े रहें:-
9:50 AM (7 मिनट पहले)
पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट नैविगेशन सिस्टम भारत का वार
भारत की ओर से होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान अलर्ट पर है. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के नैविगेशन सिस्टम पर बड़ी चोट की है. भारत ने पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के सिग्नल को बाधित करने के
लिए एडवांस्ड जैमिंग सिस्टम की तैनाती की है. इन्हें पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. भारत के जैमिंग सिस्टम से जीपीएस, GLONASS और बैदू सहित सैटेलाइड आधारित नैविगेशन प्लेटफॉर्म में खलल डालने में सक्षम है. इन सभी का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा किया जा रहा है.
भारत के उकसाने वाले रवैये से हालत बिगड़ सकते हैं: शहबाज शरीफ
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मौजूदा हालात पर फोन पर बात की. इस दौरान शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी क का दबाव बनाएं. शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैये से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं. शरीफ ने रुबियो से अपील की कि वह भारत पर बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए.