बल्लारपुर में चोर मचाए शोर, वेकोली कामगार के घर हुई चार लाख के आभूषणों की चोरी
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
महाराष्ट्र के बल्लारपुर में आंखों से सूरमा चुरा लेनेवाले शातिर चोर गिरोह सक्रिय है, जिसने बल्लारपुर पुलिस की रातों की नींद हराम कर रखी है रात में पुलिस की पेट्रोलिंग हुई बंद, जिसका फायदा चोर उठा रहे, इसी प्रकार भगत सिंह वार्ड निवासी वेकोली कामगार सतीश दमकोंडा के घर अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े तीन तोला सोना तथा दस तोले चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने का मामल सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो मंगलवार 22 अप्रैल को सतीश दमकोंडा अपने एक रिश्तेदार की बेटी की सगाई के लिए तेलंगाना राज्य के पेदापेल्ली जाने पर घर को ताला लगाकर गए थे, कल 24 अप्रैल की रात साढ़े ग्यारह बजे घर में वापिस आने के पश्चात घर के बाहर का ताला लगा था, किंतु घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा नजर आया, घर की आलमारी खुली हुई सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई मौका ए वारदात पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर वापिस लौट गई, किंतु अज्ञात चोरों का कोई भी सुराग लगाने में बल्लारपुर पुलिस नाकाम रही। आज दिन में घटना स्थल का पंचनामा बनाकर मामला दर्ज कर स्वान (डॉग स्कॉड) बुलाकर जांच शुरू की गई। इसके पूर्व भी विसापुर में चार घरों में ताला तोडकर करीब ढाई लाख की अज्ञात चोरों ने चोरी की थी, इस मामले को आज करीब एक महीना होने के पश्चात भी बल्लारपुर पुलिस निष्क्रिय साबित हुई है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वेकोली के भगत सिंह वार्ड में हुई चोरी के फरियादी सतीश दमकोंडा के अनुसार करीब चार लाख रुपए के आभूषणों की चोरी हुई है। इस मामले की जांच थानेदार गवाने के मार्गदर्शन में डीबी पुलिस कर रही है।