Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news मुर्शिदाबाद हिंसा में विदेशी हाथ... क्या पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों को 'योगी...

 मुर्शिदाबाद हिंसा में विदेशी हाथ… क्या पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों को ‘योगी मॉडल’ ही देगा जवाब? रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 मुर्शिदाबाद हिंसा में विदेशी हाथ… क्या पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों को ‘योगी मॉडल’ ही देगा जवाब?

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

पश्चिम बंगाल का मुस्लिम बहुल जिला मुर्शिदाबाद 8 अप्रैल से सुलग रहा है. वक्फ कानून के खिलाफ ऐसा उबाल आया कि बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा. लेकिन अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी को ललकारा है. इससे पहले भी बांग्ल में तख्तापलट के बाद योगी ने ‘बंटेंगे तो कटेंग नारा देकर हिंदुत्व का एजेंडा सेट किया था.
 मुर्शिदाबाद हिंसा की शुरुआती जांच में बांग्लादेशी साजिश होने की बात सामने आ रही है लेकिन अब वक्फ कानून पर योगी आदित्यनाथ बनाम ममता बनर्जी हो गया है. सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार प्रहार किया. वहीं, बंगाल में वक्फ कानून की लड़ाई सुदर्शन चक्र पर आ गई. बीजेपी ने टीएमसी सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि अब और हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे
 दरअसल, ममता बनर्जी खुद कह चुकी हैं कि वो अपने राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगी.
ममता मंच पर सीधे तौर पर अपने मुस्लिम वोट बैंक को लुभाते हुए कह चुकीं हैं कि बंगाल के 33 फीसदी अल्पसंख्यकों को वो कहां फेंक दें. ममता भी संकेतों की सियासत में माहिर मानी जाती हैं. इधर, बीजेपी आरोप लगा रही है कि बंगाल में हिंसा के जरिए हिंदुओं को भगाने की साजिश हो रही है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular