क्या Waqf board में बहुसंख्यक हो जाएंगे गैर मुसलमान, निजी जमीन होगी अधिग्रहित? दूर कर लें Waqf amendment bill से जुड़ी शंकाएं
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
Waqf amendment bill लोकसभा में पेश हो गया है. नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल को आज लोकसभा पास कराना चाहती है. बिल के प्रावधानों पर विस्तार से विचार किए बिने कइ मुस्लिम संगठन आशंकाएं जता रहे हैं और बिल का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में इस बिल से जुड़े मिथकों और वास्तविकताओं को जानना ↓ समझना जरूरी है.
Waqf Amendment Bill लोकसभा में पेश
कर दिया गया है. केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया है. इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज का एक तबका इसका समर्थन कर रहा है तो दूसरा तबका इस बिल का विरोध कर रहा है. कई मुस्लिम शख्सियतों का कहना है कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक मामले में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ा रही है. और इसी मकसद से इस बिल को पास कराना चाहती है. लेकिन बिल का सपो रही सरकार का कहना है कि वक्फ संशोधन के जरिए वह वक्फ से जुड़ी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी.
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरने रिजीजू ने कि किसी का हक छीनने की बात तो छोड़ दीजिए, यह बिल उन्हें हक देने के लिए लाया गया है जिन्हें आज तक उनका हक नहीं मिला है.
आइए अब हम इस बिल से जुड़े आपकी गलत आशंकाओं को दूर करते हैं.