तैयार रहें 16 और 17 को गर्म हवा के थपेड़ों के लिए
संवाददाता :- नर्सिंग बोल्लम उपसंपादक रिड पब्लिक न्यूज़ मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर/ महाराष्ट्र
दिनांक:- 17/3/2025
पूरी खबर:-चंद्रपुर में पिछले कुछ दिनों से चंद्रपुर जिले का तापमान बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 42 डिसे दर्ज किया गया है। जो विदर्भ- में इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक है। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को जिले के कुछ हिस्सों में गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गर्म हवा चलेगी। जिले में मार्च महीने से सूर्य अपने तेवर दिखा रहा है। यहां स्थित उद्योगों की वजह से ग्रीष्मकाल के दिनों में जिले का तापमान औसत से अधिक रहता है किंतु मार्च महीने में चंद्रपुर का तापमान विदर्भ में सर्वाधिक दर्ज किया
जा रहा है। जिले में स्थित पावर प्लांट, सीमेंट कंपनी और एमआईडीसी के उद्योगों में प्रतिदिन हजारों मीट्रिक टन कोयला जलता है जिससे निकलने वाली ऊष्णता से जिले का तापमान बढ़ता है। ऐसे में आने वाले समय पर जिले का तापमान और बढ़ने वाला है। शनिवार को चंद्रपुर जिले का अधिकतम तापमान 42 डिसे दर्ज किया गया है इसके अलावा अकोला का अधिकतम तापमान 41.3 डिसे, अमरावती 40.4, भंडारा 39.4, बुलढाना 37.6, गड़चिरोली 40, गोंदिया 38.8, नागपुर 40.2, वर्धा 41, वाशिम 39.8 और यवतमाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिसे दर्ज किया गया है।