Sunday, September 20, 2026
HomeBreaking newsसावली वनपरिक्षेत्र में विश्व बांस दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सावली वनपरिक्षेत्र में विश्व बांस दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सावली वनपरिक्षेत्र में विश्व बांस दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बांस की खेती, प्रबंधन, हार्वेस्टिंग एवं मार्केटिंग से आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त

सावली, चंद्रपुर

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

दिनांक:- २० सेप्टेंबर २०२६

पूरी खबर:- चंद्रपुर के सावली वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस के अवसर पर आम नागरिकों एवं किसानों तक बांस लागवडी के महत्व को पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनपरिक्षेत्र सावली एवं बायोटेक ग्रीन सर्व्हिसेस प्राइवेट लिमिटेड, चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में सामूहिक वन अधिकार समिति के पदाधिकारी, पंचायत समिति अंतर्गत वी.बी.जी.-रामजी कर्मचारी, सरपंच, किसान एवं वन विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता सावली की तहसीलदार सौ. प्रांजली चिरडे ने की, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन सावली के गट विकास अधिकारी मुक्तेश्वर कोमलवार के हाथों किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख मार्गदर्शक अन्नपूर्णा धुर्वे, संचालिका, बांबूटेक ग्रीन सर्व्हिसेस, चंद्रपुर रहीं। इस अवसर पर तालुका कृषि अधिकारी सावली ललित राऊत तथा वनपरिक्षेत्र अधिकारी सावली विनोद धुर्वे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बांस की विभिन्न प्रजातियों का चयन, बांस की वैज्ञानिक तरीके से खेती, फसल प्रबंधन, निंदनी, हार्वेस्टिंग, मार्केटिंग तथा बांस से विभिन्न प्रकार की हस्तकला एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर अधिक से अधिक आय प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि बांस तेजी से बढ़ने वाला एवं कार्बन का प्रभावी अवशोषण करने वाला पौधा है। बांस की खेती के माध्यम से जल एवं मृदा संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इसके साथ ही ग्रामसभा एवं गांव के सतत विकास को बढ़ावा देने तथा किसानों एवं ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर निर्माण करने में बांस की खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यशाला के माध्यम से सामूहिक वन अधिकार समितियों के पदाधिकारियों, सरपंचों एवं किसानों को बांस की खेती के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य मार्गदर्शकों के अनुभव एवं उपयोगी जानकारी से उपस्थित किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा तथा भविष्य में बांस लागवडी को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक वनपरिक्षेत्र अधिकारी विनोद धुर्वे ने किया। उन्होंने कहा कि बांस की खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सावली तालुका के मजदूरों को रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर होने वाली भटकंती कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही बांस उत्पादन एवं उससे जुड़े उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन वनरक्षक राजू मुरकुटे, चकपीरंजी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वी.बी.जी.-रामजी विभाग के श्री भोयर ने किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, किसानों एवं कर्मचारियों ने बांस लागवडी को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में सकारात्मक सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव
रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular