2 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में सराबोर होगा पूरा क्षेत्र
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- ३० जुलाई २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर मे सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को एक भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह 9:00 बजे महाकाली कॉलरी झरपट नदी से प्रारंभ होकर रायतवारी कॉलरी, बगड़खिड़की, ताडवन होते हुए अंचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा और शिवभक्ति की अनूठी छटा देखने को मिलेगी।
महाकाल सेवा समिति ने सभी शिवभक्तों से इस पावन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। समिति द्वारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा सभी से अनुशासन, स्वच्छता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
जो श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं अथवा स्वेच्छा से सहयोग देना चाहते हैं, वे आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
गौरव कुशमवार – 9145260297
अभय ठाकुर – 7875954465
देवेंद्र ठाकुर – 8421589626
महाकाल सेवा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य कांवड़ यात्रा में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
हर-हर महादेव!
बोल बम!


