वरवट जंगल क्षेत्र में अवैध हाथभट्टी दारू पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का मुद्देमाल जब्त
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- ११ मई २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर पुलिस थाना अंतर्गत मौजा वरवट शेत शिवार परिसर में अवैध रूप से हाथभट्टी द्वारा मोहफूल की देशी शराब बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वरवट निवासी धनराज धर्मदेव खोब्रागडे जंगल क्षेत्र के नाले के किनारे झाड़ियों में हाथभट्टी लगाकर अवैध मोहफूल की शराब तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 9 मई 2026 को सुबह 10:30 से 11:30 बजे के दौरान घटनास्थल पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 13 प्लास्टिक ड्रमों में भरा लगभग 650 किलो मोहफूल का सड़वा, 49 लीटर तैयार गांवठी शराब, लोहे के ड्रम, प्लास्टिक ड्रम, टीन के पीपे, प्लास्टिक पाइप तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाला अन्य सामान जब्त किया। जब्त मुद्देमाल की कुल कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार 630 रुपये बताई गई है।
इस मामले में दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 260/2026 के तहत महाराष्ट्र दारूबंदी कानून की धारा 65(ब), (क), (इ), (फ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पोलीस उपनिरीक्षक पंकज वासाडे, पोउपनि बिंकालवार, महिला पुलिस हवालदार राणी, पुलिस कर्मचारी संदीप, मंगेश शेंडे, रुपेश सावे सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।


