Thursday, September 17, 2026
HomeBreaking newsसिम फ्रॉड से सावधान: आपके नाम पर चल रहा सिम बन सकता...

सिम फ्रॉड से सावधान: आपके नाम पर चल रहा सिम बन सकता है मुसीबत, सरकार ने जारी की चेतावनी

सिम फ्रॉड से सावधान: आपके नाम पर चल रहा सिम बन सकता है मुसीबत, सरकार ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (DoT) ने नागरिकों को सिम कार्ड फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की है। यदि आपके नाम पर जारी सिम का कोई और व्यक्ति गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो पुलिस कार्रवाई में परेशानी आपके लिए भी खड़ी हो सकती है। इसी कारण DoT ने लोगों को ‘संचार साथी’ पोर्टल का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी है, ताकि हर व्यक्ति यह जांच सके कि उसके नाम से कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं।

DoT के मुताबिक, कई मामलों में फर्जी सिम का उपयोग ठगी, साइबर फ्रॉड और आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा है। जांच के दौरान सिम कार्ड मालिक तक पुलिस पहुंचती है, जिससे निर्दोष लोग भी दिक्कतों का सामना करते हैं। ऐसे जोखिम से बचने के लिए नागरिकों को अपने नाम से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की तुरंत जांच करने की आवश्यकता है।

संचार साथी पोर्टल कैसे मदद करता है?
इस पोर्टल के माध्यम से उपयोगकर्ता यह देख सकते हैं कि उनके नाम पर कितने सिम जारी किए गए हैं और कौन-कौन सक्रिय हैं। यदि कोई संदिग्ध या अनजान नंबर दिखाई देता है, तो उसी प्लेटफॉर्म पर उसका रिपोर्ट और ब्लॉक भी कर सकते हैं।

सरकार का कहना है कि साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए हर नागरिक को डिजिटल सतर्कता बढ़ानी होगी, ताकि फर्जी सिम के दुरुपयोग पर समय रहते रोक लग सके।

#SIMUser #Police #DoT #Technology

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular