Thursday, September 17, 2026
HomeBreaking newsदिल्ली कार ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, आतंकी डॉक्टर उमर का सहयोगी...

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, आतंकी डॉक्टर उमर का सहयोगी शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, आतंकी डॉक्टर उमर का सहयोगी शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी डॉक्टर उमर की मदद करने वाले शोएब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद उसे विशेष अभियान चलाकर दबोचा गया।

सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर आरोप है कि उसने डॉक्टर उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट, ठिकाना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि शोएब घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और मूवमेंट पर नजर रख रहा था।

गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां शोएब से पूछताछ कर रही हैं, ताकि नेटवर्क के अन्य सहयोगियों और फंडिंग से जुड़े सवालों पर जानकारी मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी ब्लास्ट की पूरी साजिश का खुलासा करने में अहम साबित हो सकती है।

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

#DelhiBlast #DelhiCarBlast #Terrorism #Security

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular