अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण, मंदिर संपूर्ण हुआ
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज ऐतिहासिक ध्वजारोहण हुआ, जिसके साथ ही मंदिर निर्माण कार्य पूरी तरह से संपूर्ण हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर धर्म ध्वज को प्रणाम किया और कहा कि “आज सदियों के घाव भर गए हैं।”
इस अवसर पर मंदिर और आसपास का वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण था। देशभर के श्रद्धालु और रामभक्त इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने। ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर न केवल भव्य स्थापत्य कला का प्रतीक बन गया है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी बन गया है।
Read Public News की टिप्पणी:
राम मंदिर का ध्वजारोहण भारत के इतिहास और आस्था का गौरवपूर्ण क्षण है। यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।


