Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsहरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 फर्जी ‘कालनेमि’ गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 फर्जी ‘कालनेमि’ गिरफ्तार

 हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 फर्जी ‘कालनेमि’ गिरफ्तार

हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों को फर्जी बाबा बनकर ठगने वालों पर पुलिस की सख़्ती लगातार जारी है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने घाटों पर सक्रिय 20 से अधिक ऐसे ठगों को हिरासत में लिया है, जो खुद को साधु-संत बताकर श्रद्धालुओं को तंत्र–मंत्र, भय दिखाने और चढ़ावा मांगने जैसी हरकतों से ठग रहे थे।

पुलिस के मुताबिक ये फर्जी बाबा घाटों पर बैठकर आस्था, मंत्र, ग्रह–दोष और तांत्रिक उपायों के नाम पर यात्रियों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठते थे। कई शिकायतों के बाद हरिद्वार पुलिस ने सख्त अभियान चलाकर इन सभी को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की है।

अधिकारियों का कहना है कि “धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पवित्र नगरी की छवि खराब करने वाले ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।”

भक्तों और यात्रियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि घाटों पर असली–नकली का फर्क करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पुलिस की मुहिम से सुरक्षा और विश्वास दोनों मजबूत होंगे।

Read Public News की टिप्पणी:
हरिद्वार जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर आस्था के नाम पर ठगी बेहद गंभीर अपराध है। ऑपरेशन कालनेमि जैसी कार्रवाई न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि सनातन धर्म की गरिमा की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular