Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news90 किलो प्लास्टिक जप्त, प्लास्टिक माफियाओं पर मनपा की बड़ी कार्रवाई —...

90 किलो प्लास्टिक जप्त, प्लास्टिक माफियाओं पर मनपा की बड़ी कार्रवाई — 5 हजार रुपये दंड वसूला

 

90 किलो प्लास्टिक जप्त, प्लास्टिक माफियाओं पर मनपा की बड़ी कार्रवाई — 5 हजार रुपये दंड वसूला

चंद्रपुर, 24 नवंबर — चंद्रपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोज पथक ने प्लास्टिक माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिनबा गेट परिसर स्थित राकेश तोतवानी के गोदाम से करीब 90 किलो अवैध सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त किया है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति से 5 हजार रुपये का दंड भी वसूल किया गया।

सोमवार को पठाणपुरा गेट रोड पर एक दोपहिया वाहन पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक ले जाते हुए दिखाई देने पर टीम ने उसका पीछा किया। जांच में खुलासा हुआ कि प्लास्टिक पिशवियों का यह स्टॉक शंकर आत्राम का है। मामले की पुष्टि होते ही उपद्रव खोज पथक ने छापा मारकर गोदाम से तीन बोरे प्लास्टिक जब्त किए।

मनपा प्रशासन ने प्लास्टिक का भंडारण करने वाले कारोबारी को कड़ी चेतावनी जारी की है कि दोबारा ऐसे कार्य की स्थिति में 10 हजार रुपये तक दंड लगाया जाएगा। प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए चल रही लगातार कार्रवाई के चलते कई गुप्त जानकारियां मनपा तक पहुंच रही हैं। नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के भंडारण की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2022 से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन, आयात, भंडारण, परिवहन, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है। महाराष्ट्र प्लास्टिक एवं थर्मोकोल अधिसूचना 2018 के अनुसार उल्लंघन पर दंड के साथ तीन महीने की सजा का भी प्रावधान है।

पूरी कार्रवाई प्रभारी आयुक्त डॉ. विद्या गायकवाड़ के मार्गदर्शन में, सहायक आयुक्त शुभांगी सूर्यवंशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में डॉ. अमोल शेळके, भूपेश गोठे, शुभम खोटे, जगदीश शेंद्रे, शुभम चिंचेकर, राहुल गगपल्लीवार और पूनम समुद्रे शामिल रहे।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular