भोपाल में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़ 10वीं पास युवक गिरफ्तार
भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जानकारी के अनुसार एक 10वीं पास युवक ने अपने ही घर में नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया हुआ था कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की नकली करेंसी और नोट बनाने से जुड़ा सामान जब्त किया है
युवक लंबे समय से नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी जहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए इस मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस नकली नोट नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक और स्कैनिंग उपकरणों का इस्तेमाल कर नोट तैयार किए जा रहे थे जिससे लोगों को असली और नकली करेंसी में फर्क समझना मुश्किल हो सकता था यह मामला सुरक्षा और आर्थिक प्रणाली के लिए गंभीर चिंता का विषय है जांच टीम ने जाली नोट बनाने के उपकरणों को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है


