रेलवे का नया नियम ! 17 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग के समय में हुआ बदलाव, जानें डिटेल
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज. इन
भारतीय रेलवे ने 17 अक्टूबर 2025 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। इस बदलाव का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और यात्रियों के लिए आसान बनाना है। नया नियम ऑनलाइन टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट के लिए खास लागू होगा, जिसमें केवल आधार लिंक्ड यात्रियों को आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति होगी। यह कदम फर्जी बुकिंग और टिकट टाऊटिंग को रोकने के लिए उठाया गया है।
नई प्रणाली के तहत, टिकट बुकिंग विंडो खुलने पर (जो सामान्यतः यात्रा तिथि से 60 दिन पहले होती है) सबसे पहले 15 मिनट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिनके IRCTC खाते आधार सत्यापित होंगे। इस अवधि के बाद बाकी यात्रियों को बुकिंग की अनुमति मिलेगी। रेल प्रभाग ने इस नियम को IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू किया है, जबकि रेलवे स्टेशन के काउंटरों से टिकट बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी।
रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम और इसका महत्व
यह नया बदलावा रेलवे बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने और टिकट टाऊटिंग के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए बेहद जरूरी था। इससे पहले कई बार ऐसे मामले सामने आए थे, जहां बोट्स या एजेंट ट्रेन टिकटों को बड़ी मात्रा में खरीद लेते थे, जिससे आम यात्रियों के टिकट मिलने में दिक्कत होती थी