Thursday, September 17, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर मुल मरोडा में भीषण हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; पिता-पुत्र...

चंद्रपुर मुल मरोडा में भीषण हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; पिता-पुत्र मौके पर मौत दोनो परिवार पर दुखों पहाड़ टुट पड़ा रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम readpulicnews.in

चंद्रपुर मुल मरोडा में भीषण हादसा! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; पिता-पुत्र मौके पर मौत दोनो परिवार पर दुखों पहाड़ टुट पड़ा

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम readpulicnews.in

चंद्रपुर: बुधवार (8 तारीख) दोपहर करीब 1.15 बजे मुल-मरोडा रोड पर बाल्की देवी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तीनों की जान चली गई।
मूल तालुका के मरोडा निवासी देवीदास कवडू शेंडे (45) और उनके बेटे यश देवीदास शेंडे (22) कुछ ऑनलाइन कृषि कार्य निपटाने के लिए दोपहिया वाहन (संख्या MH 34 BX 8863) पर मूल गए थे। जब वे अपना काम निपटाकर अपने गाँव लौट रहे थे, तभी भादुरनी निवासी वासुदेव कुसन सहारे (54) विपरीत दिशा से अपने दोपहिया वाहन पर मूल की ओर आ रहे थे।
मुल-मरोड़ा मार्ग पर बाल्की देवी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि यश शेंडे और उसके पिता देवीदास शेंडे की जगें पर ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार वासुदेव सहारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। एक ही पल में तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मुल-मरोडा सड़क
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में वेंकटेश डोनोडे आगे की जाँच कर रहे हैं।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular