महाकाली मंदिर परिसर के विकास कार्यों का विधायक किशोर जोरगेवार ने किया निरीक्षण
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर : दि:- 22 अगस्त 2025 के आराध्य देवता माता महाकाली मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक किशोर जोरगेवार ने एक करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई थी। इसी निधि से विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। इन कार्यों का विधायक किशोर जोरगेवार ने प्रत्यक्ष निरीक्षण कर गुणवत्ता की जानकारी ली और नवरात्रि पूर्व सभी कार्य पूरे करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के शहर अभियंता रवींद्र हजारे, अभियंता आशिष भारती, भाजपा शहर अध्यक्ष सुभाष कासनागोट्टूवार, भाजपा नेता नामदेव डाहुले, महामंत्री रवि गुरुनुले, सविता दंढारे, मंडल अध्यक्ष एड. सारिका संदुरकर, स्वप्निल डुकरे, सुभाष अदमाने, पूर्व नगरसेविका कल्पना बबुलकर, मुग्धा खाडे, संजीव सिंग, विमल कातकर, नकुल वासमवार, कोमल दाणव सहित अन्य पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।
इस समय मंदिर परिसर में सुरक्षा दीवार का निर्माण, गुट्टू लगाने, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों का आढावा लेते हुए विधायक जोरगेवार ने कहा कि माता महाकाली चंद्रपुर की आराध्य देवी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ परिसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
विधायक जोरगेवार के पहल से मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य जल्द ही पूर्ण होकर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होंगे। इससे मंदिर परिसर और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा तथा श्रद्धालुओं की संतुष्टि में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।