पत्रकार मंगेश तिखत को श्रमजीवी पत्रकार संघ का चंद्रपुर जिला अध्यक्ष नियुक्ति
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दिनांक:- १७ अगस्त २०२५
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले में समाजिक चेतना जगाने और आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार मंगेश तिखत को श्रमजीवी पत्रकार संघ का चंद्रपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष महेश ठाकुर ने स्वयं चंद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने मंगेश तिखत को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया और संघ की जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करने का आह्वान किया।
कोरपना तालुका का प्रतिनिधित्व करने वाले मंगेश तिखत लंबे समय से सामाजिक कार्यों, पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली ने जिले में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्नू सिंघारे, सारंग ठाकुर, सुरेश बिसेन, सचिन अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगेश तिखत को बधाई दी और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
पत्रकार संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि मंगेश तिखत के नेतृत्व में चंद्रपुर जिले के पत्रकारों की समस्याओं का समाधान होगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और अधिक गति मिलेगी।
इस नियुक्ति से जिले भर के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


