कृष्णा जन्माष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, रात में पूजा के लिए बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
कृष्णा जन्माष्टमी 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है: इस बार जन्माष्टमी पर रात्रिकाल में लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12 बजकर 04 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. यानी श्रीकृष्ण का जन्म कराने और विधिवत पूजा के लिए भक्तों को कुल 45 मिनट का समय मिलेगा.
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: आज
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण की अष्टमी तिथि को हुआ था. भगवान कृष्ण का प्राकट्य मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इसलिए हर साल इस तिथि पर धूमधूम से कन्हैया का जन्मोत्सव मनाय जाता है. जन्माष्टमी के मौके पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है. इस दिन भक्त निर्जला उपवास रखते हैं. फिर रात्रिकाल के शुभमुहूर्त में खीरे से कान्हा का जन्म कराते हैं. उन्हें पंचामृत से स्नान कराते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
जन्माष्टमी की तारीख और शुभ योग (कृष्णा जन्माष्टमी 2025 शुभ योग)
इस वर्ष अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 की रात 11:48 बजे प्रारंभ होकर 16 अगस्त की रात 9:34 बजे समाप्त हो रही है. उदिया तिथि के अनुसार, जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है. इस बार जन्माष्टमी पर कई खास योग भी बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं.