Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsपहली बार मित्र देश की धरती से...', मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर...

पहली बार मित्र देश की धरती से…’, मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

‘पहली बार मित्र देश की धरती से…’, मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी दौरे के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ की ओर से दिए गए बयान पर हमारा ध्यान गया. परमाणु धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान पर गौर कर निष्कर्ष निकाल सकता है.
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की अमेरिकी जमीं से दी गई न्यूक्लियर धमकी पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अमेरिका को भी आईना दिखाने की कोशिश की है.

आसिम मुनीर की धमकी पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ के अमेरिकी दौरे के दौरान दिए गए बयान पर हमारा ध्यान गया. परमाणु धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान पर गौर कर निष्कर्ष निकाल सकता है. पाकिस्तान ना सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है.
भारत सरकार ने कहा कि यह भी खेदजनक है कि इस तरह के बयान एक मैत्रीपूर्ण राष्ट्र की जमीं से दिए गए. भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा. हम हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे.
इससे पहले भारत सरकार से जुड़े सरकारी सूत्रों ने सिम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी से जुड़े बयान को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसे खारिज कर दिया था. सरकार का कहना है कि इस तरह के बयानों से पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है. इससे दुनिया को पाकिस्तान के परमाणु क्षमताओं को लेकर चिंतित होना चाहिए.
भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ का बयान उस पैटर्न का हिस्सा है, जहां वह बेफिजूल बातें करता है. जब भी अमेरिका, पाकिस्तानी सेना की मदद करता है तो वह अपने असली रंग दिखा देता है. यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां पर सेना ही सबकुछ कंट्रोल करती है. पाकिस्तान जैसे नॉन स्टेट एक्टर के हाथों में परमाणु हथियार होना बेहद खतरनाक है.

आसिम मुनीर ने क्या कहा था?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ परमाणु धमकी देते हुए कहा था कि अगर इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular