चंद्रपुर शहर पुलिस ने महाकाली कॉलरी, में अवैध शराब अड्डों पर छापा 8 महिलाएं गिरफ्तार, ₹1.41 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर, 5 अगस्त 2025
चंद्रपुर शहर पुलिस ने वॉशआउट अभियान के तहत महाकाली कॉलरी, आनंदनगर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया और ₹1,41,460/- मूल्य की महुआ दारू, महुआ सड़वा, देशी शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की।
दिनांक 05/08/2025 को चंद्रपुर शहर पोलीस स्टेशन अंतर्गत डिटेक्शन ब्रांच (डी.बी.) अधिकारी व पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि आनंदनगर, महाकाली कॉलरी क्षेत्र के कुछ घरों में अवैध रूप से महुआ सड़वा, महुआ शराब व देशी दारू बनाई और बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर पोलीस निरीक्षक निशीकांत रामटेके के मार्गदर्शन में पंच, वजन मापक अधिकारी, फोटोग्राफर और पो.स्टाफ के साथ घटनास्थल पर दबिश दी गई।
तलाशी में यह बात सामने आई कि कई महिलाएं अपने ही घरों में अवैध शराब का निर्माण व विक्री कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें मौके पर हिरासत में लिया और घरों की कानूनी रूप से पंचों की उपस्थिति में तलाशी ली। तलाशी के दौरान निम्नलिखित महिलाएं आरोपी पाई गईं।लक्ष्मी अशोक दहागावकर (46 वर्ष),कांता प्रकाश चापडे (56 वर्ष),छाया शंकर दुर्गे (50 वर्ष),तुळशी दीपक मेश्राम (37 वर्ष),शशिकला त्रिमोहन बुटले (41 वर्ष),माया लक्ष्मण दुर्गे (58 वर्ष),मोनिका विजय दुर्गे (36 वर्ष),सुशीला मुरलीधर ठाकरे (60 वर्ष),(सभी निवासी – आनंदनगर, महाकाली कॉलरी, चंद्रपुर)
जब्त माल का विवरण इस प्रकार है महुआ दारू – 485 लीटर (प्रति लीटर ₹70) कुल कीमत ₹33,950/-,महुआ सड़वा – 1280 लीटर (प्रति लीटर ₹50) कुल कीमत ₹64,000/-,शराब बनाने हेतु उपकरण व अन्य सामग्री – ₹42,150/-,90 एम.एल. की 34 देशी शराब की बोतलें (प्रत्येक ₹40) – ₹1,360/-,कुल जब्ती मूल्य – ₹1,41,460/-
यह महत्वपूर्ण कार्यवाही निम्न अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई पोलीस अधीक्षक – श्री मुमक्का सुदर्शन, अपर पोलीस अधीक्षक – श्री ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी – श्री सुधाकर यादव ने किया।
कार्रवाई का नेतृत्व,पोलीस निरीक्षक निशीकांत रामटेके, चंद्रपुर शहर सहायक पो.नि. राजेंद्र सोनवणे, सपोनि नन्नावरे, पो.उ.नि. दत्तात्रय कोलटे, विलास निकोडे, परि. पो.उ.नि. मनिष तालेवार, वैभव चव्हाण, महिला पो.हवा. भावना रामटेके, पो.हवा. सचिन बोरकर, लक्ष्मण रामटेके, संजय धोटे, इमरान शेख, निकेश ढेंगे, जावेद सिद्दीकी, मल्लेश नरगेवार, प्रविण रामटेके, कपुरचंद खरवार, पो.अं. योगेश पिदुरकर, निलेश ढोक, विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, मपोशि. सारीका गौरकार, दीपिका झिंगरे चंद्रपुर शहर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों पर एक कठोर प्रहार है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा ।