Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsउत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई...

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई घर तबाह, 4 की मौत, 50 लापता रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

 

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, पहाड़ों से आए मलबे से कई घर तबाह, 4 की मौत, 50 लापता

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. यहां धराली इलाके में बादल फटा है जिममें चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं. पहाड़ों से सैलाब के साथ मलबा बहकर आया और नदी किनारे बसे कई घर तबाह हो गए हैं
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से एक नाला उफान पर आ गया.

नाले का पानी बहुत तेज़ी से पहाड़ों से निचले इलाकों की तरफ बहकर आया, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति को काणी ज्यादा नुकसान हुआ है. बादल फटने के बाव इलाके में 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
गंगोत्री धाम के पास है प्रभावित इलाका

यह घटना बेहद गंभीर है और इसने स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आई है. नाले के पानी के साथ मलबा भी नीचे बहकर आया है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. इलाके में अब भी बारिश जारी है और ऐसे में फिर से बादल फटने का खतरा बना हुआ है.
हिमाचल के मंडी में बादल फटने से मचा हाहाकार, तीन की मौत, दर्जनों गाड़ियां और घर मलबे में दबे

बादल फटने के बाद नाले में पानी के उफान से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, अब इलाके में राहत और बचाव का काम चल रहा है. जिला आपदा प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फ हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं.
धराली गांव में बादल फटने से मची तबाही

प्रशासन की तरफ से भी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने बताया कि हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढ़ने से कस्बा धराली में भारी नुकसान हुआ है. सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी और आपदा दल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की है और लोगों को सुरक्षि स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं.
बादल फटने की इस घटना के बाद गंगोत्री धाम का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट चुका है. धराली में जलस्तर बढ़ने से बाजार और घरों का काफी नुकसान पहुंचा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इन हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular