Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsअब से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन...

अब से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, शुरू हुआ नया टिकट सेंटर, आराम से करेंगे बुकिंग रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

अब से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, शुरू हुआ नया टिकट सेंटर, आराम से करेंगे बुकिंग

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने बीते दिनों नए टिकट कांउटर की शुरुआत की है, जिसका नाम श्रीवाणी दर्शन टिकट केंद्र रखा है। इस सेंटर के जरिए अब आपको टिकट लाइन लंबे समय तक खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगा।
साल में हजारों की संख्या में तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए हजारों भक्त जाते हैं, कोई पहले से बुकिंग करके जाता है, तो कोई वहां जाकर दर्शन टिकट काउंटर से टिकट खरीदता है। लकिन कभी-कभी ज्यादा संख्या में भक्त आने से व्यवस्था में अड़चन पैदा हो जाती है। जिस वजह से कुछ तो टिकट लेकर दर्शन कर लेते हैं, तो कुछ बि दर्शन किए बिना निकल जाते हैं। लेकिन भक्तों के लिए तिरुमाला बोर्ड ने खास सुविधा शुरू की है
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने बीते दिनों नए टिकट कांउटर की शुरुआत की है, जिसका नाम श्रीवाणी दर्शन टिकट केंद्र है। इस टिकट से अब आपको लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप तिरुपति जाने का सोच रहे हैं तो पहले इस नई सुविधा के बारे में जान लें
श्रीवाणी दर्शन टिकट केंद्र तिरुमला अन्नामय्या भवन के सामने बना है। तिरुमला अन्नामय्या भवन से तिरुपति बालाजी मंदिर की दूरी करीबन 1.2 किमी है। आप पैदल भी इस सफर को पूरा कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें टिकट लिए बिना आपको दर्शन करने का मौका मिलेगा। नया टिकट काउंटर इसलिए बना ताकि लोगों को घंटों तक टिकट की लाइन म ना लगना पड़े। भक्त अक्सर सुबह 5 बजे से ही टिकट लाइन में लग जाते थे, ताकि उन्हें पहले टिकट मिल सके।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular