चंद्रपुर गोंडपिपरी में गौवंश तस्करी प्रकरण उजागर — 23 जानवरों की क्रूरता से हो रही थी अवैध ढुलाई, ₹17 लाख से अधिक का माल जब्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर गोडपिपरी 19 जुलाई
चंद्रपुर ज़िले के गोंडपिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शिवाजी चौक पर नाकाबंदी के दौरान अवैध गौवंश तस्करी का मामला पकड़ा है। शुक्रवार रात लगभग 2 बजे हुई इस कार्रवाई में एक आयशर ट्रक (AP 22 Y 7879) से 23 गौवंशीय जानवरों को अमानवीय तरीके से बांधकर कत्तलखाने ले जाया जा रहा था।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रोका और जांच की, जिसमें 23 जानवर रस्सियों से कसकर बांधने की हालत में पाए गए।
इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी मो. इरफान मो. गौस (37) निवासी एरकुंडा, रंगारेड्डी,मो. शकील मो. अनवर (27) निवासी बंडलागुडा, हैदराबाद
इन दोनों पर महाराष्ट्र गौवंश हत्या बंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त माल की कुल कीमत,ट्रक: ₹13 लाख,जानवर: ₹4.20 लाख,कुल मूल्य: ₹17.20 लाख जब्त किया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व गोंडपिपरी थाना प्रभारी रमेश हत्तीगोटे द्वारा किया गया, और टीम में पो.अं. अंबादास सिडाम, अतुल तोडासे, तिरुपती गोंडसेलवार, प्रविण कडुकर, सुनिल गव्हारे व सचिन गायकवाड शामिल थे।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, तथा उपविभागीय अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में की गई।