स्थानिक गुन्हे शाखा चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र तेलंगाना सीमा पर नाकाबंदी कर 53 गौवंशीय जानवरों को किया गया मुक्त, 17 पिकअप वाहन जब्त, 24 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर, 7 जुलाई 2025 –
चंद्रपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए स्थानिक गुन्हे शाखा चंद्रपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित चिखली खुर्द वन जांच नाके पर पुलिस द्वारा साप्ळा रचकर 17 पिकअप वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें अवैध रूप से कटाई हेतु ले जाए जा रहे 53 गौवंशीय जानवरों को मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई में कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 1,52,75,000/- रुपये मूल्य का माल (वाहन व जानवर) जप्त किया गया है।
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई।
इस विशेष ऑपरेशन में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित थे:
सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कॉक्रेडवार, बलराम झाडोकर,पुलिस उपनिरीक्षक – संतोष निंभोरकर, सर्वेश बेलसरे, जगन्नाथ मडावी,अन्य स्टाफ , स्वामीदास चालेकर, किशोर वैरागडे, अजय बागेसर, संतोष येलपुलवार, नितीन रायपुरे, चेतन गज्जलवार, जयसिंह, सुरेंद्र महंतो, गणेश मोहुर्ले, प्रमोद कोटनाके, नितेश महात्मे
पोलिस अंमलदार , मिलिंद जांभुळे, गणेश भोयर, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, प्रफुल्ल गारघाटे, प्रदीप मडावी,रविंद्र पंधरे, राहुल बनकर,सुजर अवथरे,मिलिंद टेकाम
इस कार्रवाई को स्थानिक गुन्हे शाखा चंद्रपुर व पुलिस स्टेशन टेकामांडवा की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।