Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking news 'आतंकवाद पर दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे..., PM मोदी ने BRICS के...

 ‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे…, PM मोदी ने BRICS के मंच से पाकिस्तान को दिखाया आईना रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 ‘आतंकवाद पर दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे…, PM मोदी ने BRICS के मंच से पाकिस्तान को दिखाया आईना

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

ब्रिक्स में पीस एंड सिक्योरिटी एंड रिफॉर्म ऑफ ग्लोबल गवर्नेस सत्र के दौरान पीएम मोदी ने शांति और भाईचारे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जताते हुए पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधते हुए कहा कि दोहरे मानदंडों की कोई जगह नहीं है. अगर कोई देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के चौथे चरण के तहत ब्राजील में हैं. उन्होंने यहां रियो डी जनेरियो में 17वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लिया. उन्होंने यहां कहा कि आतंकवाद मानवता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा है.

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में अमानवीय और कायराना आतंकी हमला हुआ.

यह मानवता पर हमला था. ब्रिक्स में पीस एंड सिक्योरिटी एंड रिफॉर्म ऑफ ग्लोबल गवर्नेस सत्र के दौरान पीएम मोदी ने शांति और भाईचारे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जताते हुए पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधते हुए कहा कि दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं है. अगर कोई देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करता है तो उसे इसकी कीमत चुका पड़ेगी. आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन या मौन सहमति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पीएम मोदी ने सभी देशों से इस पर निर्णार फैसला लेने को कहा है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular