Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsबल्लारपुर में पुलिस की कार्रवाई — भोजनालय में अवैध रूप से बेची...

बल्लारपुर में पुलिस की कार्रवाई — भोजनालय में अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब, मामला दर्ज रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

बल्लारपुर में पुलिस की कार्रवाई — भोजनालय में अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब, मामला दर्ज

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दि:- 4 जुलाई
बल्लारपुर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भोजनालय में अवैध रूप से बेची जा रही शराब जब्त की।

वाहतूक पुलिस के सहायक फौजदार गजानन डोईफोडे (क्रमांक 1711) तथा पो स्टॉप मोटर वाहन विभाग की टीम ने कोठारी हाईवे रोड स्थित अशोक केबिन बॉडी वर्कशॉप के सामने स्थित श्री गणेश भोजनालय पर छापा मारा। इस भोजनालय के मालिक संतोष बुरडकर के खिलाफ यह जानकारी मिली थी कि वह अपने होटल में अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

तलाशी के दौरान मौके पर पंचों की उपस्थिति में भोजनालय की तलाशी ली गई, जिसमें एक कपड़े की थैली से निम्नलिखित शराब जब्त की गई

इम्पेरियल ब्लू कंपनी की 180 ml की विदेशी शराब – 2 नग (कीमत ₹340),इम्पेरियल ब्लू कंपनी की 90 ml की विदेशी शराब – 1 नग (कीमत ₹90),रॉकेट संत्रा देशी शराब 90 ml – 9 नग (कीमत ₹360),बडीशेप देशी शराब 90 ml – 4 नग (कीमत ₹140),कुल जब्ती मूल्य: ₹930

कानूनी कार्रवाई फरियादी द्वारा दी गई मौखिक रिपोर्ट के आधार पर बल्लारपुर पुलिस ने गुन्हा क्रमांक 464/2025 के तहत महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम की धारा 65(ई) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारीगण में यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक बीपीन इंगले के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें गजानन डोईफोडे, गजानन झाडे,राजू बगमारे,अजय खरकाटे, प्रणय वानखड़े,स्वप्निल खोब्रागडे,शाहरुख खान,संदेश देवगडे,राहुल धूडसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्लारपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की सतत कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि अवैध धंधों पर अब सख्त नजर रखी जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular