Delhi Crime: डांट लगाई तो नौकर ने कर दिया मां-बेटे का कत्ल, दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
घर दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से लोगों ने पुलिस को कॉल की, जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. महिला का शव बेडरूम में मिला है जबकि उनके बेटे का शव वॉशरूम से बरामद किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के दक्षिण पूर्वी इलाके लाजपत नगर (Lajpat Nagar) में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बुधवार देर शाम धारदार हथियार से वारदात को अंजाद देते हुए मां और बेटे की एक साथ हत्या कर दी गई. घर में काम करने वाले नौकर में हत्या की बात कुबूल की है. वारदात को रात के वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति कुलदीप घर से बाहर था
घर दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से पुलिस बुलाई गई. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर महिला और उसके बेटे की खून से लथपथ लाश मिली.
अलग-अलग जगह मिला शव…
जब दरवाजा तोड़े जाने के बाद महिला का पति और पुलिस की टीम घर के अंदर घुसी, तो अचंभित करने वाली स्थिति देखने को मिली. महिला का शव बेडरूम में मिला है, जबकि उनके बेटे का शव वॉशरूम से बरामद किया गया है. महिला का नाम रुचिका (42) है, जबकि बेटे का नाम कृष (14) है. पति के द्वारा शिकायत किए जान के बाद पुलिस मामले की तहकीकात करने पहुंची थी.
दरअसल, जब महिला के पति कुलदीप जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और सीढ़ियों पर खून टपका हुआ है. इसने पद महिला के उन्होंने बुधवार रात करीब 09.40जे पुलिस को फ़ोन किया.
पुलिस के कब्जे में नौकर
घर में काम करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नौकर ने बताया कि मालकिन ने डांटा था, इसलिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है. नौकर मुकेश बिहार का रहने वाला है. वह फैमिली के लिए ड्राइवर का काम करता था और कपड़े की दुकान पर हेल्पर के रूप में सेवा देता था.