भारत बना रहा US से भी खतरनाक बंकर-बस्टर्स बम, जमीन के 100 मीटर अंदर घुसकर तबाह करेगा दुश्मन के ठिकाने
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
अग्नि-V के ओरिजिनल वर्जन की तुलना में दोनों नए वर्जन की मारक क्षमता 2500 किलोमीटर होगी, लेकिन उनकी विध्वंसक क्षमता और सटीकता उन्हें भारत के सामरिक शस्त्रागार में उपलब्ध एक दुर्जेय हथियार बनाएगी
अमेरिका ने 22 जून को ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर अपने B-2 बॉम्बर विमानों से बंकर-बस्टर (GBU-57/A मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर्स) बम गिराए थे. इस हवाई हमले में ईरान के इस प्रमुख परमाणु संयंत्र को काफी नुकसान पहुंचा था. दरअसल, ईरान ने फोर्डो परमाणु संयंत्र को पहाड़ों के बीच जमीन के 100 मीटर नीचे बनाया था, जिसे सामान्य विस्फोट से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है. इसीलिए अमेरिका ने इशा परमाणु संयंत्र पर बंकर-बस्टर बम गिराने का फैसला किया. ये बम पहले 60 से 70 मीटर तक छेद करके जमीन के अंदर घुसते हैं और फिर
भारत ने भी एडवांस बंकर-बस्टर बम विकसित करने के अपने प्रयासों में तेजी लाई है. हाल के वैश्विक संघर्षों से सबक लेते हुए, देश भविष्य के युद्धों के लिए तैयारी कर रहा है, इसके लिए वह एक नया और पावरफुल मिसाइल सिस्टम डेवलप कर रहा है, जो जमीन के काफी नीचे बने दुश्मन के परमाणु ठिकानों और अन्य रणनीतिक बुनियादी ढांचे को भेदने में सक्षम होगा. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अग्नि-V इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का मॉडिफाइड वर्जन डेवलप कर रहा है. अग्नि-V क ओरिजिनल वर्जन का रेंज 5000 किलोमीटर से अधिक है और यह मिसाइल आमतौर पर न्यूक्लियर वारहेड कैरी करता है. इसका मॉडिफाइड वर्जन एक पारंपरिक हथियार होगा जो 7500 किलोग्राम के विशाल बंकर-बस्टर ले जाने में सक्षम होगा


