बांग्लादेश रेप मामले को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कों पर निकला हुजूम, ढाका यूनिवर्सिटी में भी प्रोटेस्ट
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
आरोपी ने युवती के घर में घुसकर चाकू के बल पर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया और घटना का वीडियो भी बनाया. पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो उसे मार दिया जाएगा.
बांग्लादेश (Bangladesh) के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर इलाके में सामने आए रेप मामले में नया अपडेट आया है. देश में बड़े स्तर पर इस मामले को लेकर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. 21 साल की हिंदू युवती के साथ हुए रेप के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है. बांग्लादेश के अंदर हिंदू समुदाय के लोगों और संगठनों ने रोड पर निकलकर इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. ढाका यूनिवर्सिटी में भी पिछली रात छात्रों ने प्रोटेस्ट किया.
मामले में कौन है आरोपी?
इस रेप मामले का मुख्य आरोपी एक लोकल शख्स है, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का नेता बताया जा रहा है. आरोपी ने ना सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि वारदात का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड करने और वायरल करने के आरोप लगे हैं.