चंद्रपुर जिले मे महिला अधिकारियों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम एपीआई निशा भूते को लाठी थाने की प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर:- जिला दि :- 24 जुन
चंद्रपुर जिला पुलिस विभाग में हाल ही में संपन्न हुई आंतरिक तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और कार्यक्षमता को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। यह तबादला केवल प्रशासनिक आवश्यकता के तहत न होकर, अधिकारियों की योग्यता और कार्यशैली के आधार पर किया गया है।
इसी क्रम में, सहायक पुलिस निरीक्षक (API) निशा भूते को लाठी पुलिस थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। लाठी क्षेत्र एक संवेदनशील और अंतरराज्यीय सीमा से लगा इलाका है, जहां अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारी की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से एपीआई निशा भूते को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व में निशा भूते राजुरा थाना में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने अपनी अनुशासित कार्यशैली और जनता के साथ सकारात्मक संवाद के चलते एक भरोसेमंद छवि बनाई थी। उनके इस नए दायित्व की सार्वजनिक और विभागीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने महिला अधिकारियों को नेतृत्व के अवसर देने पर विशेष जोर देते हुए बताया कि यह नियुक्ति महिला पुलिसकर्मियों में नया आत्मविश्वास और प्रेरणा जगाने का कार्य करेगी। विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने भी माना है कि इस तरह के कदमों से पुलिस विभाग में न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।
लाठी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में महिला अधिकारी की नियुक्ति पुलिस प्रशासन के बदलते दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच का प्रतीक है।