Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking news चंद्रपुर जिले मे खेती के विवाद में बेटे ने की  पिता की...

 चंद्रपुर जिले मे खेती के विवाद में बेटे ने की  पिता की निर्मम हत्या  आरोपी चंद्रपुर शहर पुलिस की गिरफ्त में रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 चंद्रपुर जिले मे खेती के विवाद में बेटे ने की  पिता की निर्मम हत्या  आरोपी चंद्रपुर शहर पुलिस की गिरफ्त में

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 23 जून 2025 की रात को चंद्रपुर शहर के बिनबा वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने खेती के विवाद को लेकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात चंद्रपुर पुलिस द्वारा तत्परता से सुलझाई गई और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक की पहचान ताराचंद उर्फ दारासिंह बाबूसिंह बैस (उम्र 62 वर्ष) के रूप में हुई है। ताराचंद की वरोरा तालुका के मोवाडा गांव में पुश्तैनी खेती की जमीन थी। इसी जमीन को लेकर उनका बेटा मुन्ना उर्फ संग्रामसिंह ताराचंद बैस (उम्र 30 वर्ष) अक्सर विवाद करता था।

घटना वाले दिन रात के लगभग 9:00 से 11:00 बजे के बीच, आरोपी मुन्ना शराब के नशे में था और खेती को लेकर एक बार फिर से पिता से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे भारी धारदार हथियार से अपने पिता के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मृतक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, पंचनामा कर शव को चंद्रपुर शासकीय अस्पताल भेजा गया और घटनास्थल से ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में अपराध क्रमांक 434/2025 धारा 103(1) महाराष्ट्र दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गंभीर अपराध की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु और नाओमी साटम, प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, चंद्रपुर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे व चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular