Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsमोदी सरकार के 11 वर्ष – सेवा, सुशासन और विकास का गौरवपूर्ण...

मोदी सरकार के 11 वर्ष – सेवा, सुशासन और विकास का गौरवपूर्ण कालखंड रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

मोदी सरकार के 11 वर्ष – सेवा, सुशासन और विकास का गौरवपूर्ण कालखंड

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति की है। यह कालखंड ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और “संकल्प से सिद्धि” जैसे मंत्रों से प्रेरित रहा है। 140 करोड़ भारतीयों को साथ लेकर यह यात्रा तय की गई है, जिसमें भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई है।
प्रमुख उपलब्धियाँ सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है, DBT प्रणाली ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा ने गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी है। भारत अब रक्षा उत्पादों से लेकर डिजिटल सेवाओं तक का निर्यातक बना है। देश अब विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 4वें स्थान की ओर बढ़ रहा है। कश्मीर से 370 हटाकर अखंड भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त किया है भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर पारदर्शी शासन की मिसाल कायम की गई है। गरीब कल्याण, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं ऐतिहासिक स्तर पर लागू हुई हैं।
‘सेवा ही सरकार’ के मंत्र पर चलते हुए मोदी सरकार ने राजनीति में कार्यकुशलता और जवाबदेही को स्थापित किया है। जनता अब विश्वास के साथ कहती है – “हां, ये संभव है और मोदी सरकार में जरूर संभव है।”
इस पत्रकार परिषद में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पालकमंत्री तथा बल्लारपूर विधायक सुधीर मुनगंटीवार, जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व मंत्री चंदनसिंह चंदेल, राजुरा विधायक देवराव भोंगडे, राहुल पावडे  चंद्रशेकर गनुरवार विलास निंबडकर संदीप आगलावे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular