Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsविशाल का पहला वार, फिर लाश को खाई में फेंका, पति की...

विशाल का पहला वार, फिर लाश को खाई में फेंका, पति की मौत का जश्न मनाती रही सोनम… सामने आया राजा रघुवंशी की हत्या का पूरा सच! रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

विशाल का पहला वार, फिर लाश को खाई में फेंका, पति की मौत का जश्न मनाती रही सोनम… सामने आया राजा रघुवंशी की हत्या का पूरा सच!

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही राजा रघुवंशी को मारा और उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया. क्राइम ब्रांच एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि सबसे पहला हमला आरोपी विश उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिए गुवाहाटी पहुंचे और वहां से शिलांग गए चूंकि इंदौर से सीधी ट्रेन नहीं थी, इसलिए व ट्रेनें बदलकर मेघालय पहुंचे.
मेघालय, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए विख्यात यह राज्य पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में है. वजह है एक हत्याकांड. एक शादीशुदा जोड़ा जो अपनी शादी के 12 दिन बाद हनीमून मनाने के लिए इंदौर से मेघालय जाता है लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके लापता होने की खबरें आने लगती हैं. लोग कयास लगा ही रहे थे कि पूरा केस एक हत्याकांड में तब्दील हो जाता है क्योंकि खाई में एक लाश मिलती है. ये लाश थी उस शख्स की जो अपनी पत्नी के साथ घूमने आया था. नाम- राजा रघुवंशी. और पत्नी जो अभी भी लापता थी उसे दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया जाता है. नाम- सोनम रघुवंशी. लूटपाट से लेकर बेहोश होने तक की तमाम कहानियां रची गई लेकिन सच नहीं छिपता. राजा रघुवंशी मर्डर केस का सच अब सभी के
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताई जा रही है. इस हत्या में चार अन्य आरोपियों ने भी उसकी मदद की थी जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. इंदौर क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चारों आरोपियों- राज कुशवाह, विशाल, आकाश और आनंद ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular