Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर – 6,60,000/- रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में...

चंद्रपुर – 6,60,000/- रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी सरफराज उर्फ टायगर के पास से माल जब्त रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर – 6,60,000/- रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी सरफराज उर्फ टायगर के पास से माल जब्त

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 31/05/2025 को फरियादी संगीता जनार्धन पाटील (उम्र 61 वर्ष, निवासी डिस्पेन्सरी चौक, रयतवारी कॉलरी, चंद्रपुर) ने रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कुछ माह पूर्व अपनी बेटी के इलाज हेतु परिवार सहित टाकळघाट, तह. बुटीबोरी, जिला नागपुर गई थीं। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा हुआ था। दिनांक 31 मई को जब पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, तब फरियादी जब घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।

इस शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 427/2025, धारा 305(अ), 331(3), 331(4) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर स्थित स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु मैडम के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में विशेष जांच प्रारंभ की। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सरफराज सगीर शाह उर्फ टायगर (उम्र 24 वर्ष, निवासी आमटे लेआउट, रयतवारी कॉलरी, चंद्रपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात कबूल की और उसके कब्जे से कुल 68 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत ₹6,60,000/- रुपये है, बरामद किए गए।

यह कार्रवाई निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई विनोद भुरले, सुनील गौरकार, सुभाष गोहोक, सतीश अवथरे, दीपक डोंगर, प्रशांत नागोसे, किशोर वाकाटे, शशांक बदामवार, ऋषभ बारसिंगे

यह पुलिसकर्मियों की मेहनत और कुशल कार्य के चलते यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। चंद्रपुर पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी नागरिकों की सुरक्षा हेतु तत्परता से कार्य किया जाएगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular