कार्यकारी निदेशक (आईआर)-ओएनजीसी, निदेशक (एचआर)-ईआईएल और निदेशक (एचआर)-एचपीसीएल
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
दिनांक 21.05.2025 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर जी ने राज्य अतिथि गृह सह्याद्रि मुम्बई में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इर)-ओएनजीसी, डायरेक्टर (एचआर)-आईएल और डायरेक्टर (एचआर)-एचपीसीएल के साथ अन्य पिछडे वर्गों के आरक्षण संबंधी विषय पर समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा बैठक के दौरान ओएनजीसी ओबीसी कर्मचारी कल्याण संगठन और एचपीसीएल ओबीसी कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों की शिकायतें सुनी गई।
सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के लिए उपबंधित रक्षोपायों के कार्यकरण का मूल्यांकन करने के उपरांत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय ने अन्य पिछड़े वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षण का अनुपालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आप घोषणाओं का उत्तर दे सकते हैं, लेकिन केवल समुदाय व्यवस्थापक ही उन्हें भेज सकते हैं