Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsविद्यालय में चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया सफलतापूर्वक पर्दाफाश...

विद्यालय में चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया सफलतापूर्वक पर्दाफाश रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

विद्यालय में चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया सफलतापूर्वक पर्दाफाश

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दो नाबालिग आरोपी हिरासत में, चोरी गया सामान बरामद

दिनांक 17/05/2025 को अमर शहीद वीर भगत सिंह माध्यमिक विद्यालय, बंगाली कैम्प, के कार्यालय में ताला तोड़कर विद्यालय से कम्प्यूटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, डी.वी.आर. आदि चोरी किए जाने की घटना को लेकर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 392/2025, धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस गंभीर प्रकरण की जांच के दौरान रामनगर पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय से अनुशासनहीनता के चलते निकाले गए एक नाबालिग छात्र ने अपने साथी नाबालिग की मदद से यह चोरी की है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने मुख्य आरोपी को उसके अभिभावकों की उपस्थिति में हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी गए सामान – कंप्यूटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे और डी.वी.आर., जिसकी कुल कीमत ₹43,700/- है, बरामद कर लिया गया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को विधिसम्मत हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही को मा. पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन, मा. अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना जनबंधु तथा मा. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

जांच दल में शामिल अधिकारी: पुलिस निरीक्षक श्री आसिफराजा शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक श्री देवाजी नरोटे, हनुमान उगले, पुलिस कांस्टेबल जीतेंद्र आकरे, शरद कुडे, आनंद खरात, लालू यादव, पेटराज सिदाम, प्रशांत शेंडारे, सचिन गुरनुले, मनीषा मोरे, रविकुमार डेंगले, संदीप कामडी, हीरा गुप्ता, पंकज थोम्ब्रे, प्रफुल्ल पुष्पलवार तथा ब्लुट साखरे द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular