Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsराजुरा पुलिस की कार्रवाई – प्रतिबंधित बीटी बीज रखने वाले आरोपी के...

राजुरा पुलिस की कार्रवाई – प्रतिबंधित बीटी बीज रखने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, 96,000/- रुपये का माल जब्त रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

राजुरा पुलिस की कार्रवाई – प्रतिबंधित बीटी बीज रखने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, 96,000/- रुपये का माल जब्त

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 20 मई 2025 को थाना राजुरा की सीमा में गोपनीय सूचना के आधार पर इस्मा उर्फ नागो भीमा तेकाम (निवासी: भुरकुंडा) के आवास पर छापा मारा गया। पंचायत समिति भुरकुंडा की उपस्थिति में तलाशी के दौरान पुलिस को 50 किलोग्राम प्रतिबंधित एचटीबीटी बीटी बीज मिला, जिसकी बाजार कीमत ₹96,000/- आंकी गई।

सुकड़ापल्ली के कृषि अधिकारी श्री नरेश रामकृष्ण ताजने द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना राजुरा में बीज अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध एवं प्रतिबंधित बीजों की बिक्री और वितरण को रोकना है, जिससे किसानों की फसल और उत्पादन प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

प्रकरण की आगे की जांच पुलिस थाना राजुरा द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना जनबंधु एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्यवाही में सम्मिलित अधिकारीगण पुलिस निरीक्षक श्री सुमित परतेकी के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक श्री पांडुरंग हाके, श्री भीष्मराज सोराटे, पोहवा विक्की निर्वाण, अविनाश बमबोले, महेश बोलगोडवार, तिरूपति जाधव, शफीक शेख, शरद राठौड़, आनंद मोरे एवं कृषि अधिकारी श्री नरेंद्र ताज, पंचायत समिति राजुरा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular