Friday, June 19, 2026
HomeBreaking newsदेसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर चंद्रपुर शहर पुलिस ने  की एक...

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर चंद्रपुर शहर पुलिस ने  की एक गिरफ्तार रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर चंद्रपुर शहर पुलिस ने  की एक गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

17 मई 2025 को संदीप बच्छिरे पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर में उपस्थित थे। उसी समय उनके खबरी द्वारा यह गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति राजनगर, सहारा पार्क, आरवट रोड, चंद्रपुर क्षेत्र में अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर आने वाला है।

इस महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल बच्छिरे ने प्रभावती एकुरके को दी। प्रभावती एकुरके के निर्देशानुसार बच्छिरे और डी.बी. पथक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरवट रोड पर साप्‍ळा (घात) रचाया। कुछ समय बाद संदेहास्पद एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित उर्फ मोनू राजकपूर कातकर उम्र: 24 वर्षपता: विचोड़ा रायत्वारी, पोस्ट – पडोली, तहसील – जिला चंद्रपुर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंद्रपुर शहर में अपराध क्रमांक 351/2025, धारा 3, 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री सुदर्शन मुमक्का, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव एवं प्रभावती एकुरके (पोलिस स्टेशन प्रभारी – चंद्रपुर शहर) के मार्गदर्शन में की गई है।

यह कार्यवाही में गुन्हे शोध पथक के संदीप बच्छिरे, सचिन बोरकर, भावना रामटेके, संजय धोटे, संतोष कनकम, कपूरचंद खरवार, विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, इमरान खान, दिलीप कुसराम, इर्शाद खान, सारिका गौरकर एवं दीपिका झिंगरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मामले की आगे की जांच राजे सोनवने द्वारा की जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular