Friday, June 19, 2026
HomeBreaking newsशहतूत बांध परियोजना से बढ़ेगी PAK की मुश्किल रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम...

शहतूत बांध परियोजना से बढ़ेगी PAK की मुश्किल रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

शहतूत बांध परियोजना से बढ़ेगी PAK की मुश्किल

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

हालांकि, इस बांध परियोजना में पाकिस्तान की परेशानी का सबब है काबुल नदी की भौगोलिक स्थिति. ये नदी हिंदू कुश पहाड़ों से निकलती है और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दाखिल होती है. इस बांध के बनते ही पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ा और सीधा खतरा होगा अपने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लिए पानी की जरूरतों को पूरा करना. काबुल नदी सिंधु जल बेसिन का हिस्सा है और पाकिस्तान के लिए भी खासी अहम है. पाकिस्तान की घबराहट इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि अफगानिस्तान के साथ उसकी कोई औपचारिक जलसंधि नहीं है.
अफगानिस्तान न तो शहतूत बांध परियोजना को लेकर पाकिस्तान के प्रति जवाबदेह है और ना ही किसी समझौते से बंधा है.

पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किया

बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान डेस्क के प्रभारी संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश के काबुल दौरे के बाद से ही शहतूत बांध परियोजना में रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय राजनयिकों के दल का यह दौरा 22 अप्रैल का हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 29 अप्रैल को हुआ था. तालिबान सरकार ने पहलगाम हमले की निंदा की है और भारत के रणनीतिक हितों के साथ तालमेल बिठाने का संकेत दिया है, जिसने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से और अलग
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ेगा टकराव ?

पाकिस्तान की चिंताएं तब और बढ़ जाती हैं, जब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कुनार नदी पर एक और बड़े जलविद्युत बांध की घोषणा की. करीब 480 किलोमीटर लंबी कुनार नदी भी हिंदूकुश पहाड़ों से ही निकलती है और काबुल नदी में मिलने से पहले पाकिस्तान में प्रवेश करती है. काबुल और कुनार नदियां भी सिंधु बेसिन एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. यह परियोजना आर्संथिक कट से जूझ रही तालिबान सरकार को देश का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है. लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बांध परियोजना और पानी का बंटवारा टकराव को बढ़ा सकता है.
पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए अहम हैं ये नदियां

अफगानिस्तान और पाकिस्तान 9 नदी बेसिन साझा करते हैं, जो पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं. काबुल, कुनार और सिंधु नदियों के अलावा, इनमें गोमल नदी शामिल है, जो अफगानिस्तान से निकलकर पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान एजेंसी में जाती है. इसके अलावा कुर्रम नदी, जो पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में दाखिल होती है. वहीं पिशिन-लोरा कंधार-कंद, कदनई, अब्दुल वहाब धारा और कैसर नदी है, जो सभी बलूचिस्तान में सिंधु के बेसिन का हिस्सा बनती हैं. सिंधु नदी, जो पाकिस्तान के जल आपूर्ति का आधार है, भी दोनों देशों में फैली हुई है. अफगानिस्तान की काबुल और कुनार जैसी साझा नदियों पर
बनाने की योजनाएं पाकिस्तान के कृषि और जल उपलब्धता को भी खतरे में डाल सकती हैं.
PAK को घेरने की तैयारी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर तनाव लंब समय से चल रहा है. पाकिस्तान आरोप लगाता है कि अफगानिस्तान का तालिबानी निजाम TTP को पनाह और मदद देता है जो इस्लामाबाद के खिलाफ लंबे समय से बगावती तेवर दिखा रहे हैं. तालिबान पर दबाव की रणनीति में पाकिस्तान ने लाखों अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने की नीति अपना.. साथ ही कई प्रमुख सीमा चौकियों को बंद किया और हाल के महीनों में ट्रेड चेकपाइंट पर अफगान सामान को भी रोका गया. पाकिस्तान के इन कदमों ने दोनों देशों के बीच दरार को और गहरा ही किया है मास्टरस्ट्रोक है अफगानिस्तान के साथ भारत का तालमेल

सिंधु जल संधि का निलंबन, शहतूत बांध के लिए भारत का समर्थन और अफगानिस्तान की कुनार नदी परियोजना के प्रति अप्रत्यक्ष समर्थन, भारत की लंबी रणनीतिक का हिस्सा है, जानकारों का मानना है कि अफगानिस्तान की नदी परियोजनाओं के साथ भारत का तालमेल एक मास्टरस्ट्रोक है, जो पाकिस्तान की जल निर्भका फायदा उठा सकता है. भारत का ये ‘जल दक्षिण एशिया की जियोपॉलिटिक्स में पाकिस्तान के लिए मुश्किलों का नया मोर्चा खोल सकता है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular