चंद्रपुर शहर पुलिस ने एम.डी. ड्रग्स की बिक्री करते हुए युवक गिरफ्तार – 1.15 लाख रुपये का माल जब्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर शहर पुलिस ने नशीले पदार्थ (एम.डी. ड्रग्स) की अवैध बिक्री करने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर की डी.बी. टीम द्वारा दिनांक 15 मई 2025 को की गई।
गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाबूपेठ वार्ड स्थित डी.एड. कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति ड्रग्स पाउडर बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम, पंच गवाह, फोटोग्राफर और अन्य अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक युवक संदिग्ध रूप से दिखाई दिया, जिसे पकड़कर कानूनी प्रक्रिया के तहत उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 9.040 ग्राम एम.डी. ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹45,000 आंकी गई है। साथ ही, आरोपी के पास मौजूद नीले रंग की सुजुकी ऐसेस मोपेड (MH34 CE 7195) को भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 है। कुल मिलाकर ₹1,15,000 मूल्य का माल जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण,नाम: महेश सुबोध बाला,उम्र: 24 वर्ष,निवासी: जुनोना चौक, बाबूपेठ वार्ड, चंद्रपुर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उक्त नशीले पदार्थ को आर्थिक लाभ हेतु बिक्री के लिए लाया था। उसके खिलाफ गंभीर अपराध क्रमांक 344/25 दर्ज किया गया है। यह प्रकरण NDPS अधिनियम 1985 की धारा 8(C), 22(B) के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
यह कार्रवाई निम्न वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन (चंद्रपुर), रीना जनबंधु (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव,थाना प्रभारी प्रभावती एरकुडे के नेतृत्व में डी.बी. दस्ता, पी.एस.आई., पंच अधिकारी, ड्रग फोटोग्राफर, एवं अन्य स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस प्रकरण की आगे की जांच एसपीओ राहुल थेंगने द्वारा की जा रही है।