Monday, June 15, 2026
HomeBreaking news'हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे', पहलगाम के दहशतगर्दों को अमित शाह का...

‘हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे’, पहलगाम के दहशतगर्दों को अमित शाह का कड़ा संदेश रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 ‘हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे’, पहलगाम के दहशतगर्दों को अमित शाह का कड़ा संदेश

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

अमित शाह ने कहा कि इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मिटा देंगे. लामबंद होकर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं. जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक उनको दंड दिया जाएगा
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदल लिया जाएगा. ये नरेंद्र मोदी का भारत है’. पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं
अमित शाह ने कहा, ‘आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे 27 लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुन कर बदला होगा. ये नरेंद्र मोदी का भारत है.’

‘दुनिया के सभी देश आज भारत के साथ खड़े हैं’

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular