रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर
पहलगाम आतंकी हमले पर आंतकियों को लेकर दो टूक कहा कि हम आतंकवाद की कमर तोड़कर रहेंगे.
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है. उससे पूरा देश व्यथित है, दुखी है. सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया है, किसने अपना भाई खोया है, किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है.
उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई उड़िया था, कोई गुजराती था कोई यहां बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर करगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है. हमारा आक्रोश एक जैसा है. ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की अ पर हमला करने का दुस्साहस किया है. मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की हमले साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी. सजा मिलकर रहेगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे अंग्रेजी भाषा में अपने
संबोधन में कहा कि आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया से कहता हूं कि हम आतंकियों और उनके समर्थकों की पहचान कर उन्हें दंडित करेंगे. आतंकवाद से भारत के जज्बे को कभी तोड़ा नहीं जा सकेगा. आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा