दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, वक्फ संशोधन कानून पर देशभर के मुस्लिम संगठनों का मंथन
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है. हजारों की संख्या में देश के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होने पहुंचे. जमीयत ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम संगठनों की दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की गई. ये बैठक मुस्लिमों की सर्वोच्च संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बुलाई थी.
मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है. हजारों की संख्या में देश के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए और नए वक्फ संशोधन कानून पर मंथन किया है. जमीयत ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
इस बैठक में वक्फ कानून के लागू होने और मुस्लिम समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा हुई. वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जमीयत की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और अगली रणनीति ऐलान होगा.