कोठारी गांव में खेत में संदिग्ध हालातों में नौकर की मौत
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर:- जिला
कोठारी गांव में 7 अप्रैल को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां खेत मालिक मंगेश देरगॉन के खेत में कार्यरत नौकर मृत पाया गया। मृतक कई वर्षों से उनके खेत में काम कर रहा था।
घटना की सूचना पर कोठारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पंचनामा भी किया गया है। खेत मालिक का कहना है कि नौकर की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि खेत में फैली बिजली की वजह से उसकी जान गई।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मौत के असली कारण को उजागर करेगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक पुलिस भी जांच को आगे नहीं बढ़ा रही है।